मुख्य सूची
चित्र श्रंखला
  • हिन्दू शक्ति संगम, हुबली
  • Description: हिन्दू शक्ति संगम, हुबली, कर्नाटक.
  • पाथेय कण विशेषांक लोकार्पण समारोह
आगंतुक संख्या
mod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_counter
mod_vvisit_counterआज58
mod_vvisit_counterकल181
mod_vvisit_counterइस सप्ताह58
mod_vvisit_counterइस महीने3731
mod_vvisit_counterकुल सब47902

संघ के वरिष्ट कार्यकर्ता दादा भाई का स्वर्गवास

जयपुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ कार्यकर्ता और संघ प्रचारक गिरिराज शास्त्री (दादा भाई) का मंगलवार को निधन हो गया। वे 92 साल के थे।

उन्होंने सुबह 4 बजे जयपुर में मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। संघ सूत्रों ने बताया कि दादा भाई ने देहदान का संकल्प ले रखा था। बुधवार सुबह आदर्श नगर के सूरज मैदान में पुष्पांजलि और देहदान कार्यक्रम रखा गया। उनकी देह सवाई मानसिंह अस्पताल के एनाटोमी विभाग को दान की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को उनके नेत्र दान किए गए। 9 सितंबर, 1919 को जन्मे दादा भाई मूलत: भरतपुर जिले में कामां के रहने वाले थे। वे जयपुर के रथखाना स्कूल में अध्यापक भी रहे।

 
संघ को बाहर से समझ पाना बेहद मुश्किल

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा बाहर से देखकर संघ को समझ पाना बहुत मुश्किल है। यह संगठन स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष को आदर्श मानकर परिस्थितियों का डटकर सामना करने में विश्वास करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को भारत माता को देवी और उनके हर पुत्र को भाई मानते हुए राष्ट्र सेवा करने की नसीहत दी। वह रविवार को यहां अवध प्रांत से जुड़े 22 जिलों के स्वयंसेवकों की सभा में बोल रहे थे।

 
आशा भोंसले का तमाचा

02 फरवरी 2012 : आशा भोंसले और तीजन बाई ने दिल्लीवालों की लू उतार दी| ये दोनों देवियाँ 'लिम्का बुक ऑफ रेकार्ड' के कार्यक्रम में दिल्ली आई थीं| संगीत संबंधी यह कार्यक्रम पूरी तरह अंग्रेजी में चल रहा था| यह कोई अपवाद नहीं था| आजकल दिल्ली में कोई भी कार्यक्रम यदि किसी पांच-सितारा होटल या इंडिया इंटरनेशनल सेंटर जैसी जगहों पर होता है तो वहां हिंदी या किसी अन्य भारतीय भाषा के इस्तेमाल का प्रश्न ही नहीं उठता|

 
ऐसी होनी चाहिए अपने देश की भी खुपिया एजेंसी

दूसरे देश में घुसकर अपने दुश्मनों को उठा लाता है 'मोसाद'!

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में पीएम निवास के पास इजरायली दूतावास की कार में हुए ब्लास्ट में ईरान का हा‌थ माना जा रहा है। 'खुफिया एजेंसियां' मोसाद की टीम इजरायल से नई दिल्ली पहुंच चुकी है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले पुख्ता सबूत के मुताबिक हमला ईरान और इजरायल के बीच झगड़े का नतीजा है। आइए जानते हैं कि मोसाद क्या है और कैसे काम करती है।

 

दुनिया भर में गुप्त रूप से सूचनाओं को इकठ्ठा करना और देश के बाहर दुश्मन की हर छोटी बड़ी गतिविधियों पर नज़र रखने का काम करती हैं 'खुफिया एजेंसियां'। ऐसी ही एक खुफिया एजेंसी है 'मोसाद' इस खुफिया एजेंसी के बारे में कहा जाता है की यह दुनिया की सबसे खतरनाक और खूंखार खुफिया एजेंसी है।

 
ऐसे तो गाली और अपराधी हो गया है हिंदू होना

जयपुर.विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने कहा है देश में हिंदू अगर अपने अधिकारों की बात करता है तो उसे सांप्रदायिक कहा जाता है, ऐसे में हिंदू एक गाली और अपराधी हो गया है।

 

 

मंगलवार को एक दिन की राजस्थान यात्रा के दौरान सिंघल यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। वे अजमेर में होने वाली संगठन की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 2014 में राममंदिर का निर्माण होना तय है।

 

 
<< प्रारंभ करना < पीछे 1 2 3 4 5 6 7 अगला > अंत >>

JPAGE_CURRENT_OF_TOTAL